Sakunat History World | Indian, World & Mewat History in Hindi

Sakunat History World is a Hindi history blog covering Indian History, World History, Mewat History, Historical Places, Ancient Civilizations, Heritage, Biography, Culture, and History Facts with original research and easy-to-understand articles

Showing posts with label हिंदी स्टोरी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी स्टोरी. Show all posts

Monday, November 11, 2024

झूठा दिखावा
 

नमस्कार आज की हमारी यह हिंदी कहानी है दुनिया का झूठा दिखावा यह कहानी एक रियल लाइफ में बैठती है। 


आज की इस कहानी में हम झूठा दिखावा को एक कहानी के माध्यम से जानने  की कोशिश करेंगे, ताकि आप समझ सके कि यह दुनिया क्या है और इसका क्या मकसद है, क्या यह हमारे हाथ लग पाएगी या नहीं तो चलिए आज जानते झूठा दिखावा की हिस्ट्री को। 


बंदरों का बड़ा झुंड ~ दुनिया का झूठा दिखावा?

monkey jhund


एक जंगल में बंदरों का बड़ा झुंड था । उस जंगल में खाने पीने की कोई कमी नहीं थी इसलिए सारे बंदर बहुत आराम और संतुष्ट होकर रहते थे।



एक दिन एक वैज्ञानिक अपनी बेटी के साथ उसी जंगल में शोध करने के लिए आया। अपना तम्बू लगाने के बाद वैज्ञानिक पौधों के नमूने इकट्ठा करने के लिए बाहर निकला ।


लेकिन लड़की तम्बू की सुंदरता को देखकर रुक गयी। उसने पहले ज़मीन पर एक पुराना कालीन रखा और उस पर एक बिस्तर बिछाया। तम्बू के बीच लालटेन लटकाई और उसके नीचे एक छोटी मेज़ और सफेद सेब से भरा कटोरा  रख दिया। 


वह सेब देखने में बहुत ताज़ा, खुबसूरत और बड़े  लग रहे थे। सारे बन्दर लालच से उस कृत्रिम सेब को पेड़ों पर बैठे देख रहे थे। 


तम्बू के सामने जगह साफ करने के लिए लड़की बाहर निकली, तब एक बंदर ने तेज़ी से झपटा मारा और एक कृत्रिम सेब उठा लिया। तभी उसी समय लड़की की नज़र भी उस पर पड़ गयी, लड़की ने तुरंत बंदूक उठाकर निशाना लगाया और गोली दाग दिया, लेकिन सभी बंदर इतनी देर में वहां से भाग गए।


काफी देर के बाद सारे बन्दर रुक गए जब उन्होंने देखा कि अब उनका कोई पीछा नहीं कर रहा है। 


चोर बंदर ने हाथ उठाकर सबको सेब दिखाया। सभी बंदर हैरत से और ललचाई नज़र से उस बंदर को देखने लगे कि उसे कितना अच्छा सेब मिला है ।सभी इस कृत्रिम सेब को हाथ लगाने की कोशिश करने लगे।


झूठा दिखावा चोर बंदर

monkey झूठा दिखावा


चोर बंदर ने सबको फटकार कर ये कृत्रिम सेब लिया और एक पेड़ की सबसे ऊंची शाख पर जाकर सेब खाने के लिए मुंह में दबा दिया।


 कृत्रिम सेब बेहद कड़े प्लास्टिक से बना था । बंदर के दांतों में चबाने से दर्द शुरू हो गया। बंदर ने दो तीन बार और कोशिश की लेकिन हर बार दर्द होने लगा। लेकिन झूठा दिखावा करने की वजह से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। 


उस दिन चोर बंदर ने पेड़ की उसी शाखा पर भूखा रहकर गुज़ारा । अगले दिन वह पेड़ से नीचे आया ।


सभी बंदरों ने उसे सम्मान से देखा, क्योंकि उसके हाथ में वो कृत्रिम सेब मौजूद था। दूसरे बंदरों से मिलने वाला सम्मान को देखकर चोर बंदर ने सेब पर पकड़ मज़बूत बना ली। 


अब दूसरे बंदर फलों की तलाश में निकले और एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक कूद कर फल तोड़ तोड़कर खाने लगे।


चोर बंदर के एक हाथ में  कृत्रिम सेब था,इसलिए वो पेड़ पर नहीं चढ़ सका।कहीं झूठा दिखावा की झलक कम ना पड़ जाये।  वो सेब को हाथ से नहीं छोड़ना चाहता था इसलिए वह दिन भर भूखा प्यासा रहा और यही सिलसिला आगे कुछ दिन तक चलता रहा। 

apple


हालांकि दूसरे बंदर उसके हाथ में कृत्रिम सेब देखकर उसका सम्मान करते लेकिन उसे खाने के लिए कुछ भी नहीं देते। जिससे चोर बंदर काफी कमजोर हो गया।  लेकिन झूठा दिखावा तो झूठा दिखावा ही है, चाहे इंसान करे या फिर बंदर। 



चोर बंदर मौत 

चोर बंदर


चोर बंदर भूख से इतना निढाल हो गया था कि अब उसे अपना आखिरी वक़्त नज़र आने लगा। पर सेब को बिलकुल नहीं छोड़ा झूठा दिखावा जो था उसका कैसे अपनी इज्जत को खोता जो बंदरों से मिली। उसने एक बार फिर उस सेब को खाने की कोशिश की लेकिन इस बार नतीजा अलग नहीं था। उसके दांत इस बार भी दर्द कर रहे थे ।


 चोर बंदर को आँखों के सामने पेड़ों से लटका हुआ फल दिखाई दे रहा था। लेकिन इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह इन पेड़ों पर चढ़ सके। धीरे धीरे उसकी आँखें हमेशा के लिए बंद हो गई। जैसे ही उसकी जान निकली कृत्रिम सेब पर पकड़ ढीली होने से वो उसके हाथ से बाहर लुढ़क गया।


शाम को बाकी बंदर, मरे बंदर के पास आए, कुछ आंसू बहाये और उसके शरीर को पत्तों से ढक दिया। जब वो ये कर रहे थे तब एक और बंदर को एक कृत्रिम सेब मिला और उसने अपना हाथ  ऊँचा कर के सभी बंदरो को सेब दिखाना शुरू कर दिया।

.........

consultation

Consultation 

दुनिया की मिसाल इस प्लास्टिक के सेब की तरह है, इससे कुछ नहीं मिलता। जबकी इसे देखने वाले प्रेरित होते रहते हैं और दुनिया को हाथ में रखने का दावेदार आख़िर में ख़ाली हाथ इस दुनिया से चला जाता है। कोई और आकर उसकी दुनिया पर क़ब्ज़ा कर लेता है। "झूठा दिखावा इंसान को पहले थका देता है और फिर मार डालता है।"


आज की इस हिंदी स्टोरी Hindi Story का सार यही था। ताकि आप मोटिवेशनल हो जाये।  सेब और हेल्थ से जुडी जानकारी जानने के लिए।  health क्या है।  



Friday, November 1, 2024




नमस्कार दोस्तों! आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं एक शानदार और दिलचस्प "अकबर-बीरबल की कहानी Story of Akbar-Birbal" जो हमें न केवल मनोरंजन देती है, बल्कि इसके पीछे एक महत्वपूर्ण सीख भी छुपी है।

प्रस्तावना: अकबर और बीरबल का अद्वितीय संबंध


अकबर-बीरबल की कहानियाँ भारतीय इतिहास और लोककथाओं का एक अभिन्न हिस्सा हैं। बादशाह अकबर, जो अपने समय के एक शक्तिशाली और विद्वान शासक माने जाते थे, अपने दरबार में अनेक गुणी और चतुर लोगों को जगह देते थे। इन सब में सबसे अधिक प्रसिध्द और बुद्धिमान थे बीरबल। बीरबल की बुद्धिमानी, हाजिरजवाबी और व्यंग्यात्मक शैली ने उन्हें अकबर के सबसे प्रिय दरबारियों में से एक बना दिया था।

अकबर को न केवल बीरबल की सलाह पसंद थी, बल्कि उन्हें अपने मन में उठने वाले अजीबोगरीब सवालों और विचारों के लिए भी बीरबल से राय लेना अच्छा लगता था। यही कारण है कि अकबर और बीरबल के बीच के संवाद अक्सर मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और हाजिरजवाबी से भरे होते थे। ऐसे ही एक घटना की कहानी है, जो यह बताती है कि कैसे अकबर के एक अनोखे विचार पर बीरबल ने अपने मजाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी और अकबर को सच्चाई का एहसास कराया।

कहानी का आरंभ: अकबर का विचित्र विचार


यह घटना उस समय की है जब बादशाह अकबर अपने दरबार में नई-नई योजनाओं और सुधारों पर विचार कर रहे थे। एक दिन अकबर के मन में एक अजीब और अनोखा विचार आया। उन्होंने सोचा, "क्यों न हम इस राज्य में एक नया नियम बनाएं जिसमें दो माह का एक माह कर दिया जाए।" उन्होंने सोचा कि इस नियम के माध्यम से उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास में अमर हो जाएगा, और लोग उन्हें एक अनोखे शासक के रूप में याद रखेंगे।

बादशाह ने अपने इस विचित्र विचार को बीरबल के सामने रखा और उससे मशवरा किया। उन्होंने बीरबल से कहा, "बीरबल, मैं चाहता हूं कि दो महीने का एक महीना बना दिया जाए। इससे हमारा नाम इतिहास में युगों-युगों तक चलता रहेगा, और लोग हमें एक महान और अनोखे बादशाह के रूप में जानेंगे।"

बीरबल का कटाक्ष और बुद्धिमानी


बीरबल ने बादशाह की इस बात को ध्यान से सुना और फिर अपने कटाक्ष पूर्ण अंदाज में मुस्कराते हुए बादशाह से कहा, "वाह, आलमपनाह! आपने तो बहुत ही अनोखा और अद्वितीय विचार पेश किया है। यदि दो महीने का एक महीना बना दिया जाए तो यह संसार के लिए एक अद्भुत उपकार होगा।"

बीरबल ने यह कहते हुए आगे कहा, "इस नए नियम के अनुसार, जब दो महीने एक महीने में सिमट जाएंगे, तब 15 दिन की जगह चांदनी एक माह तक रहेगी। इस तरह चंद्रमा भी हमारी कृपा से अधिक दिनों तक लोगों को रौशनी प्रदान करेगा।" बीरबल के इस व्यंग्य को सुनकर दरबार में बैठे अन्य लोग मुस्कुरा उठे, और बादशाह खुद भी समझ गए कि बीरबल इस बात का मजाक बना रहे हैं।

प्रकृति के नियमों का महत्व


बीरबल की चतुराई और कटाक्ष ने बादशाह अकबर को यह एहसास दिला दिया कि प्रकृति के नियमों में हस्तक्षेप करना या उन्हें बदलना मानव के बस की बात नहीं है। चंद्रमा, सूर्य, और पृथ्वी के अपने-अपने नियम हैं, जिनका संचालन मनुष्य नहीं कर सकता। बादशाह अकबर ने तुरंत ही अपना विचार वापस ले लिया और समझ गए कि उनकी यह सोच व्यर्थ थी।

सीख और संदेश


इस "Story of Akbar-Birbal" से हमें यह सीख मिलती है कि चाहे इंसान कितना भी शक्तिशाली और विद्वान क्यों न हो, प्रकृति के नियमों के साथ खिलवाड़ करना संभव नहीं है। यह भी एक संदेश है कि कभी-कभी हमें अपने अजीब और अनावश्यक विचारों को नियंत्रित करना चाहिए और यथार्थ को समझकर चलना चाहिए।


Story of Akbar-Birbal का महत्व


अकबर-बीरबल की कहानियाँ भारतीय History सभ्यता और संस्कृति में विशेष स्थान रखती हैं। ये कहानियाँ न केवल हमें हंसाने का काम करती हैं, बल्कि इनमें हमें जीवन के अनमोल सबक भी मिलते हैं। अकबर और बीरबल का अनोखा संबंध, जहां बादशाह अकबर अपनी शक्ति और बुद्धि का प्रदर्शन करते हैं, वहीं बीरबल अपनी सूझ-बूझ और हाजिरजवाबी से उन्हें सही राह दिखाते हैं। इन कहानियों में बीरबल की बुद्धिमत्ता और ज्ञान का परिचय मिलता है, जिससे हमें सीखने को मिलता है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी हास्य और तर्क से काम लिया जा सकता है।

निष्कर्ष Story of Akbar-Birbal


इस तरह की "Story of Akbar-Birbal" से न केवल हमारे मन को खुशी मिलती है, बल्कि हमारे सोचने के तरीके को भी बदलने का अवसर मिलता है। ऐसे मनोरंजक और शिक्षा से भरे किस्से हमें अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी समस्याओं को हल करने में भी प्रेरणा देते हैं। अकबर और बीरबल का यह रिश्ता हमें सिखाता है कि जीवन में बुद्धि, हास्य और व्यंग्य से कई मुश्किलें सुलझाई जा सकती हैं, और यह भी कि प्रकृति के नियमों का सम्मान करना चाहिए।

Saturday, October 26, 2024



Nasir Sakunat ki love story मेवात के एक छोटे से इलाके में जन्मी एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो न केवल वहां के लोगों के बीच प्रसिद्ध है बल्कि उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो सच्चे प्यार पर विश्वास रखते हैं। आज उनकी शादी को 10 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और उनका प्रेम 14 साल से भी अधिक समय से जारी है। उनकी प्रेम कहानी ने समाज के तमाम बंदिशों और परंपराओं को तोड़ते हुए एक मिसाल कायम की है।

तो चलिए अब शुरू करते हैं, आज की इस पोस्ट में Nasir Sakunat ki love story के बारे में पूरी डिटेल से जानने की कोशिश करेंगे। यह कहानी कब शुरू हुई, कैसे शुरू हुई, और क्यों यह मेवात क्षेत्र में इतनी ज्यादा फेमस हो गई। इसके क्या-क्या कारण है आज हम इसी पर डिटेल से चर्चा करेंगे।

Nasir Sakunat ki love story क्यों है खास?



नासिर सकुनत की लव स्टोरी की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यही है कि यह कहानी मेवात के उस क्षेत्र से आती है, जहां प्रेम कहानियां आमतौर पर छुपाई जाती हैं या उन्हें समाज का समर्थन नहीं मिलता। उस समाज में, जहां लड़के और लड़कियों का मिलना भी एक बड़ा पाप माना जाता है, नासिर और सकुनत ने न केवल एक-दूसरे से खुलकर प्यार किया बल्कि उस प्यार को शादी के रिश्ते में भी बदल दिया। खास बात यह है कि उन्होंने भागकर शादी नहीं की, बल्कि अपने परिवार और समाज के हर व्यक्ति को मनाकर अपनी शादी को घरवालों की मर्जी से संपन्न किया।

घरवालों को मनाना कोई इतना आसान काम नहीं था। यह उस जगह की कहानी है जहां आज भी इस तरह के केस में लड़के और लड़की को मार दिया जाता है। उनकी इस कोशिश में उन्हें पूरे 4 साल लगे, जिसमें उन्होंने अपने घरवालों, रिश्तेदारों और समाज के लोगों को इस रिश्ते के लिए राजी किया। यह एक असाधारण बात थी क्योंकि उस समय और उस क्षेत्र में ऐसा कर पाना आसान नहीं था। नासिर सकुनत की लव स्टोरी का यही संघर्ष और उनके धैर्य ने इस कहानी को एक प्रेरक कथा बना दिया।

नासिर और सकुनत की पहली मुलाकात


Nasir Sakunat ki love story की शुरुआत उस दिन हुई जब नासिर अपने छोटे भाई की शादी के बाद पहली बार सकुनत के घर गए थे। यह मुलाकात उनके रिश्ते की नींव बन गई। नासिर  अपने भाई की शादी में  नहीं गए थे, बल्कि शादी के एक महीने बाद सकुनत के घर, उनके घर वालों से मिलने गए थे। पर उन्हें क्या पता था कि उनकी लाइफ की शुरुआत यहां से होने वाली है। शकुनत और नासिर की पहली मुलाकात यही हुई थी। पहली बार जब एक दूसरे को दोनों ना देखा तो उस मुलाकात में कोई खास दिलचस्पी भी नहीं थी। इस पहली मुलाकात का नासिर ने हमें इस तरीके से बताया है। 

नासिर: जब मैं पहली बार सकुनत से मिला उसे समय में उसके घर गया था। लगभग शाम के 7: 00 के आसपास का टाइम था। गर्मियों के मौसम में उस समय तक हल्का सा उजाला भी था। मैंने घर के दरवाजे के बाहर बैल बजाई तो दरवाजा सकुनत ने ही खोला था। वहीं पर शकुन्नत ने मुझसे पूछा था कि आप कौन हो। मैंने उससे कहा मैं नासिर हूं। उसने कहा:-  तो तू है नासिर। मैंने कहा:-  हां. और वह मुझे अंदर ले गई बस यही से हम दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। उससे पहले ना मैंने कभी उसे देखा था ना सकुनत ने मुझे देखा था। बस एक दो बार फोन पर थोड़ी बहुत बातचीत ही हुई थी। 

यह Nasir Sakunat ki love story की पहली मुलाकात और पहली बातचीत है। पहली मुलाकात के बाद भी दोनों में ज्यादा खास बातचीत नहीं हुई थी। नासिर ने बताया की लगभग 3 महीने तक हम दोनों में एक दूसरे के लिए कोई दिलचस्पी नहीं थी। लगभग 3 महीने के बाद फिर दोनों में फोन पर बातचीतें थोड़ी-थोड़ी शुरू हुई। और अगले 3 महीने में फिर यह कहानी बहुत आगे बढ़ गई‌। जिसको आज तक आप सभी लोग जानते हैं। 

नासिर सकुनत की लव स्टोरी की चुनौतियां


नासिर सकुनत की लव स्टोरी को लेकर सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि मेवात के उस पारंपरिक समाज में, जहां प्यार करना और उसे व्यक्त करना एक कठिन कार्य था, वहां उन्होंने अपने प्यार को शादी के रिश्ते में बदलने का साहस किया। उन्होंने अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए तैयार करने में चार साल का समय लिया। इस दौरान, उन्होंने न केवल अपने परिवार को बल्कि समाज के दूसरे लोगों को भी अपनी सच्चाई से प्रभावित किया।

उनकी इस दृढ़ता और सच्चाई के कारण ही धीरे-धीरे समाज ने उनके रिश्ते को स्वीकार किया और आज उनकी लव स्टोरी मेवात की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में गिनी जाती है। नासिर सकुनत की लव स्टोरी उन सभी के लिए एक उदाहरण बन गई, जो प्यार को लेकर समाज की बंदिशों से घबराते हैं। बल्कि नासिर ने तो खुद बताया था कि अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं, तो भाग के शादी ना करें। बल्कि नासिर सकुनत की लव स्टोरी की तरह अपने घर वालों को कन्वेंस करें। उन्हें बताएं कि हम एक दूसरे के लिए क्यों खास है। हो सकता है शायद घरवाले एक बार में ना माने, दो बार में ना माने, तीन बार में ना माने, अगर आप बार-बार कोशिश करेंगे तो एक दिन जरूर मान जाएंगे। 


नासिर और सकुनत कौन हैं?


नासिर और सकुनत मेवात के अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। नासिर आज मेवात में एक बड़ा नाम बन चुके हैं, खासकर यूट्यूब और वेबसाइट पर, जहां वे कंटेंट राइटिंग और ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में जानकारी साझा करते हैं। इसके अलावा, वे आयुर्वेदिक चिकित्सा में विशेष रूप से यौन समस्याओं के समाधान के लिए भी जाने जाते हैं। पर इस कहानी के शुरू होने से पहले वह इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल होने का सपना सजाए हुए थे। जिसके लिए उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 56 और राजीव स्टेडियम में कई सालों तक कोचिंग ली थी।

सकुनत, हालांकि किसी विशेष वजह से प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन Nasir Sakunat ki love story और उनकी शादी की वजह से उन्होंने भी लोगों के बीच एक खास जगह बना ली है।

नासिर सकुनत की लव स्टोरी का समाज पर प्रभाव


नासिर सकुनत की लव स्टोरी ने मेवात के समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। उनकी कहानी ने यह साबित किया कि अगर प्यार सच्चा हो और उसे निभाने का जज़्बा हो तो कोई भी बाधा इतनी बड़ी नहीं होती कि उसे पार न किया जा सके। उनके इस कदम ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया, जिन्होंने अपनी प्रेम कहानियों को इसी आदर्श पर अपनाया और समाज के दबाव से बचकर, अपने प्यार को खुलकर स्वीकारा।

आज नासिर सकुनत की लव स्टोरी न केवल मेवात के लोगों के लिए बल्कि देशभर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनका साहस, उनकी निष्ठा और उनका संघर्ष उन सभी के लिए एक मिसाल है, जो समाज के डर से अपने प्यार को छुपाने का प्रयास करते हैं।

वर्तमान में नासिर और सकुनत


आज भी नासिर सकुनत की लव स्टोरी उतनी ही मजबूत और प्यारी है, जितनी वह 14 साल पहले थी। उनके चार बच्चे हैं और वे एक खुशहाल परिवार के रूप में जीवन बिता रहे हैं। नासिर और सकुनत अपने अनुभवों के आधार पर आज भी लोगों को प्रेम और संबंधों को समझाने में मदद करते हैं। वे एक प्रकार के लव गुरु के रूप में पहचाने जाते हैं, जो उन लोगों की मदद करते हैं जो अपने रिश्तों में चुनौतियों का सामना कर रहे होते हैं।

उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है जो समाज की परवाह किए बिना अपने प्यार को स्वीकारने का साहस रखते हैं। नासिर सकुनत की लव स्टोरी की यही खूबी है कि उन्होंने अपने प्यार को एक सकारात्मक दिशा में ले जाकर लोगों के लिए एक नई राह दिखाई है।

नासिर सकुनत की लव स्टोरी: भविष्य की प्रेरणा


Nasir Sakunat ki love story ने यह साबित कर दिया है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती और अगर इरादे मजबूत हों, तो समाज की परंपराएं भी आपकी राह में रोड़ा नहीं बन सकतीं। उनकी कहानी आने वाले समय में भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी और यह संदेश देती रहेगी कि सच्चे प्यार की जीत हमेशा होती है, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों।

नासिर और सकुनत की प्रेम कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर दो लोग अपने रिश्ते के प्रति वफादार हैं और उसे समाज की मर्यादाओं के भीतर रहकर निभाने का साहस रखते हैं, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं सकती। उनके इस प्रयास ने उन्हें मेवात के लोगों के दिलों में एक खास जगह दिलाई और नासिर सकुनत की लव स्टोरी को एक अमर प्रेम कहानी बना दिया।

नासिर के विचार लव के प्रति 



यह विचार नासिर की प्रेम और आधुनिक समाज में उसके बदलते स्वरूप के बारे में स्पष्ट समझ को दर्शाते हैं। उन्होंने चार प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए:

1. प्यार की सच्ची समझ: नासिर के अनुसार, आजकल लोग प्यार को सही मायने में नहीं समझते। अक्सर लोग किसी की सुंदरता देखकर उसे आकर्षण समझते हैं और उसे प्यार समझने की भूल करते हैं। लेकिन प्यार सिर्फ आकर्षण नहीं, यह एक गहरी भावना है, जिसे समझना जरूरी है।


2. प्यार और सेक्स का संबंध: नासिर का मानना है कि आज के समय में प्यार को सिर्फ सेक्स तक सीमित कर दिया गया है। लेकिन प्यार एक पवित्र भावना है, जिसे सेक्स से परे देखा जाना चाहिए। शादी से पहले अगर सेक्स हो जाता है, तो वह प्यार की पवित्रता को खत्म कर देता है, यह विचार उनकी नैतिकता और प्यार की उच्च धारणाओं को दर्शाता है।


3. लिव-इन रिलेशनशिप पर विचार: नासिर ने यह भी कहा कि आजकल लोग एक-दूसरे को समझने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि इसमें भी लोग ज्यादातर शारीरिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह प्यार को समझने के बजाय सेक्स पर आधारित संबंध बन गए हैं, जो समाज के सच को उजागर करता है।


4. प्यार का संतुलन: नासिर का यह भी कहना है कि प्यार का मतलब हर समय अपने प्रेमी के बारे में सोचना नहीं है। हमें अपने जीवन के बाकी रिश्तों और जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाना चाहिए। प्यार एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह अन्य जिम्मेदारियों से ऊपर नहीं होना चाहिए।


निष्कर्ष


Nasir Sakunat ki love story एक ऐसी कहानी है, जिसने न केवल मेवात बल्कि पूरे देश के प्रेमियों के दिलों को छू लिया है। उनके प्यार, संघर्ष और धैर्य ने यह साबित किया कि सच्चा प्यार किसी भी बाधा को पार कर सकता है। यह कहानी आज भी उन सभी के लिए एक प्रेरणा है, जो सच्चे प्यार पर विश्वास रखते हैं और उसे पाने के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

नासिर सकुनत की लव स्टोरी ने यह संदेश दिया कि अगर आपके इरादे नेक और सच्चे हों, तो कोई भी ताकत आपको अपने प्यार से दूर नहीं कर सकती। यह कहानी आज और आने वाले समय में भी एक मिसाल के रूप में याद की जाती रहेगी। इस कहानी के और डिटेल से हम जल्द ही आपको बताएंगे।


Saturday, July 22, 2023

 Hindi Story ्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी हैं* kahani in hindi, moral stories in hindi,bhutiya kahani, kahaniya, short story in hindi, love story in hindi, bacchon ki kahani

Hindi Story


एक बार की बात है एक गॉव में एक धनी व्यक्ति रहता था। उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी लेकिन वह बहुत ज़्यादा आलसी था। अपने सारे काम नौकरों से ही करता था और खुद सारे दिन सोता रहता या अययाशी करता था। वह धीरे धीरे बिल्कुल निकम्मा हो गया था| उसे ऐसा लगता जैसे मैं सबका स्वामी हूँ क्यूंकी मेरे पास बहुत धन है मैं तो कुछ भी खरीद सकता हूँ। यही सोचकर वह दिन रात सोता रहता था| लेकिन कहा जाता है की बुरी सोच का बुरा नतीज़ा होता है।


बस यही उस व्यक्ति के साथ हुआ। कुछ सालों उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे उसका शरीर पहले से शिथिल होता जा रहा है उसे हाथ पैर हिलाने में भी तकलीफ़ होने लगी यह देखकर वह व्यक्ति बहुत परेशान हुआ। उसके पास बहुत पैसा था उसने शहर से बड़े बड़े डॉक्टर को बुलाया और खूब पैसा खर्च किया लेकिन उसका शरीर ठीक नहीं हो पाया। वह बहुत दुखी रहने लगा| एक बार उस गॉव से एक साधु गुजर रहे थे उन्होने उस व्यक्ति की बीमारी के बारे मे सुना।


सो उन्होनें सेठ के नौकर से कहा कि वह उसकी बीमारी का इलाज़ कर सकते हैं। यह सुनकर नौकर सेठ के पास गया और साधु के बारे में सब कुछ बताया। अब सेठ ने तुरंत साधु को अपने यहाँ बुलवाया लेकिन साधु ने कहा क़ि वह सेठ के पास नहीं आएँगे अगर सेठ को ठीक होना है तो वह स्वयं यहाँ चलकर आए। सेठ बहुत परेशान हो गया क्यूंकी वो असहाय था और चल फिर नहीं पता था। लेकिन जब साधु आने को तैयार नहीं हुए तो हिम्मत करके बड़ी मुश्किल से साधु से मिलने पहुचें| पर साधु वहाँ थे ही नहीं। 

सेठ दुखी मन से वापिस आ गया अब तो रोजाना का यही नियम हो गया साधु रोज उसे बुलाते लेकिन जब सेठ आता तो कोई मिलता ही नहीं था। ऐसे करते करते 3 महीने गुजर गये। अब सेठ को लगने लगा जैसे वह ठीक होता जा रहा है उसके हाथ पैर धीरे धीरे कम करने लगे हैं। अब सेठ की समझ में सारी बात आ गयी की साधु रोज उससे क्यूँ नहीं मिलते थे। लगातार 3 महीने चलने से उसका शरीर काफ़ी ठीक हो गया था। तब साधु ने सेठ को बताया की बेटा जीवन में कितना भी धन कमा लो लेकिन स्वस्थ शरीर से बड़ा कोई धन नहीं होता | 


  *👉शिक्षा*:-

तो मित्रों, यही बात हमारे दैनिक जीवन पर भी लागू होती है पैसा कितना भी कमा लो लेकिन स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई पूंजी नहीं होती..!!


Hindi Story एक बढ़ई कि सच्ची कहानी ~ true storry

एक बढ़ई किसी गांव में काम करने गया, लेकिन वह अपना हथौड़ा साथ ले जाना भूल गया। उसने गांव के लोहार के पास जाकर कहा, 'मेरे लिए एक अच्छा सा हथौड़ा बना दो।

मेरा हथौड़ा घर पर ही छूट गया है।' लोहार ने कहा, 'बना दूंगा पर तुम्हें दो दिन इंतजार करना पड़ेगा।

हथौड़े के लिए मुझे अच्छा लोहा चाहिए। वह कल मिलेगा।'

दो दिनों में लोहार ने बढ़ई को हथौड़ा बना कर दे दिया। हथौड़ा सचमुच अच्छा था। बढ़ई को उससे काम करने में काफी सहूलियत महसूस हुई। बढ़ई की सिफारिश पर एक दिन एक ठेकेदार लोहार के पास पहुंचा।


उसने हथौड़ों का बड़ा ऑर्डर देते हुए यह भी कहा कि 'पहले बनाए हथौड़ों से अच्छा बनाना।' लोहार बोला, 'उनसे अच्छा नहीं बन सकता। जब मैं कोई चीज बनाता हूं तो उसमें अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखता, चाहे कोई भी बनवाए।' हेल्थ टिप्स मेवाती dawakhana 


धीरे-धीरे लोहार की शोहरत चारों तरफ फैल गई। एक दिन शहर से एक बड़ा व्यापारी आया और लोहार से बोला, 'मैं तुम्हें डेढ़ गुना दाम दूंगा, शर्त यह होगी कि भविष्य में तुम सारे हथौड़े केवल मेरे लिए ही बनाओगे। हथौड़ा बनाकर दूसरों को नहीं बेचोगे।' texi चालक की कहानी 


लोहार ने इनकार कर दिया और कहा, 'मुझे अपने इसी दाम में पूर्ण संतुष्टि है। अपनी मेहनत का मूल्य मैं खुद निर्धारित करना चाहता हूं। आपने फायदे के लिए मैं किसी दूसरे के शोषण का माध्यम नहीं बन सकता।


आप मुझे जितने अधिक पैसे देंगे, उसका दोगुना गरीब खरीदारों से वसूलेंगे। मेरे लालच का बोझ गरीबों पर पड़ेगा, जबकि मैं चाहता हूं कि उन्हें मेरे कौशल का लाभ मिले। मैं आपका प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकता।'  texi चालक की कहानी


सेठ समझ गया कि सच्चाई और ईमानदारी महान शक्तियां हैं। जिस व्यक्ति में ये दोनों शक्तियां मौजूद हैं, उसे किसी प्रकार का प्रलोभन अपने सिद्धांतों से नहीं डिगा सकता.....!!

कहानी माँ बेटे की फुल स्टोरीज


Sunday, July 16, 2023

 " माँ, मुझे कुछ महीने के लिये विदेश जाना पड़ रहा है।

तेरे रहने का इन्तजाम मैंने करा दिया है

तक़रीबन 32 साल के , अविवाहित डॉक्टर सुदीप ने देर रात घर में घुसते ही कहा...

" बेटा, तेरा विदेश जाना ज़रूरी है क्या ?"


माँ की आवाज़ में चिन्ता और घबराहट झलक रही थी।



" माँ, मुझे इंग्लैंड जाकर कुछ रिसर्च करनी है। वैसे भी कुछ ही महीनों की तो बात है।


" सुदीप ने कहा।


" जैसी तेरी इच्छा।


" मरी से आवाज़ में माँ बोली।


और छोड़ आया सुदीप अपनी माँ 'प्रभा देवी' को पड़ोस वाले शहर में स्थित एक वृद्धा-आश्रम में।


वृद्धा-आश्रम में आने पर शुरू-शुरू में हर बुजुर्ग के चेहरे पर जिन्दगी के प्रति हताशा और निराशा साफ झलकती थी।


पर प्रभा देवी के चेहरे पर वृद्धा-आश्रम में आने के बावजूद कोई शिकन तक न थी।


एक दिन आश्रम में बैठे कुछ बुजुर्ग आपस में बात कर रहे थे। उनमें दो-तीन महिलायें भी थीं।


उनमें से एक ने कहा, " डॉक्टर का कोई सगा-सम्बन्धी नहीं था जो अपनी माँ को यहाँ छोड़ गया।"


तो वहाँ बैठी एक महिला बोली, " प्रभा देवी के पति की मौत जवानी में ही हो गयी थी।


तब सुदीप कुल चार साल का था।


पति की मौत के बाद, प्रभा देवी और उसके बेटे को रहने और खाने के लाले पड़ गये।


तब किसी भी रिश्तेदार ने उनकी मदद नहीं की। 


प्रभा देवी ने लोगों के कपड़े सिल-सिल कर अपने बेटे को पढ़ाया। बेटा भी पढ़ने में बहुत तेज था, तभी तो वो डॉक्टर बन सका।"


story of mother and son 

वृद्धा-आश्रम में करीब 6 महीने गुज़र जाने के बाद एक दिन प्रभा देवी ने आश्रम के संचालक राम किशन शर्मा जी के ऑफिस के फोन से अपने बेटे के मोबाईल नम्बर पर फोन किया, और कहा, " सुदीप तुम हिंदुस्तान आ गये हो या अभी इंग्लैंड में ही हो ?"


" माँ, अभी तो मैं इंग्लैंड में ही हूँ।" सुदीप का जवाब था।


तीन-तीन, चार-चार महीने के अंतराल पर प्रभा देवी सुदीप को फ़ोन करती उसका एक ही जवाब होता, " मैं अभी वहीं हूँ, जैसे ही अपने देश आऊँगा तुझे बता दूँगा।"


इस तरह तक़रीबन दो साल गुजर गये। अब तो वृद्धा-आश्रम के लोग भी कहने लगे कि देखो कैसा चालाक बेटा निकला, कितने धोखे से अपनी माँ को यहाँ छोड़ गया।


आश्रम के ही किसी बुजुर्ग ने कहा, " मुझे तो लगता नहीं कि डॉक्टर विदेश-पिदेश गया होगा, वो तो बुढ़िया से छुटकारा पाना चाह रहा था।"


तभी किसी और बुजुर्ग ने कहा, " मगर वो तो शादी-शुदा भी नहीं था।"


" अरे होगी उसकी कोई 'गर्ल-फ्रेण्ड' , जिसने कहा होगा


पहले माँ के रहने का अलग इंतजाम करो, तभी मैं तुमसे शादी करुँगी।"


दो साल आश्रम में रहने के बाद अब प्रभा देवी को भी अपनी नियति का पता चल गया। बेटे का गम उसे अंदर ही अंदर खाने लगा। वो बुरी तरह टूट गयी।


दो साल आश्रम में और रहने के बाद एक दिन प्रभा देवी की मौत हो गयी। उसकी मौत पर आश्रम के लोगों ने आश्रम के संचालक शर्मा जी से कहा, " इसकी मौत की खबर इसके बेटे को तो दे दो।


हमें तो लगता नहीं कि वो विदेश में होगा, वो होगा यहीं कहीं अपने देश में।"


" इसके बेटे को मैं कैसे खबर करूँ । उसे मरे तो तीन साल हो गये।"


शर्मा जी की यह बात सुन वहाँ पर उपस्थित लोग सनाका खा गये।


उनमें से एक बोला, " अगर उसे मरे तीन साल हो गये तो प्रभा देवी से मोबाईल पर कौन बात करता था।"


" वो मोबाईल तो मेरे पास है, जिसमें उसके बेटे की रिकॉर्डेड आवाज़ है।" शर्मा जी बोले।


"पर ऐसा क्यों ?" किसी ने पूछा।


तब शर्मा जी बोले कि करीब चार साल पहले जब सुदीप अपनी माँ को यहाँ छोड़ने आया तो उसने मुझसे कहा, " शर्मा जी मुझे 'ब्लड कैंसर' हो गया है। और डॉक्टर होने के नाते मैं यह अच्छी तरह जानता हूँ कि इसकी आखिरी स्टेज में मुझे बहुत तकलीफ होगी।


मेरे मुँह से और मसूड़ों आदि से खून भी आयेगा। मेरी यह तकलीफ़ माँ से देखी न जा सकेगी।


वो तो जीते जी ही मर जायेगी।  texsi चालक देवेन्द्र की है. की hindi story ~ mewati sapya


मुझे तो मरना ही है पर मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण मेरे से पहले मेरी माँ मरे। मेरे मरने के बाद दो कमरे का हमारा छोटा सा 'फ्लेट' और जो भी घर का सामान आदि है वो मैं आश्रम को दान कर दूँगा।"


यह दास्ताँ सुन वहाँ पर उपस्थित लोगों की आँखें झलझला आयीं।


प्रभा देवी का अन्तिम संस्कार आश्रम के ही एक हिस्से में कर दिया गया। उनके अन्तिम संस्कार में शर्मा जी ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के परिवार वालों को भी बुलाया।


*माँ-बेटे की अनमोल और अटूट प्यार की दास्ताँ का ही असर था कि कुछ बेटे अपने बूढ़े माँ/बाप को वापस अपने घर ले गये...!! सफेद मूसली safed musli एक ऐसी सर्वशक्ति जड़ी बूटी है

Wednesday, December 9, 2020

Vijay Singh विजय सिंह की एक सच्ची कहानी  ~ hindi kahani ~ real vijay singh best kahani hindi, latest story, mewati sapya



दोस्तों मैं आज आपको एक बहुत ही अच्छी और रोमांचक कहानी आपको बताऊंगी यह बहुत पुरानी कहानी है और बहुत ही मशहूर कहानी है चलो दोस्तों शुरू करते हैं


 Vijay Singh विजय सिंह की एक सच्ची कहानी




एक समय की बात है एक विजय सिंह नाम का कोई पहलवान था विशाल कंधे और मसाल भुजाओं वाला वह आदमी एक दानव की तरह दूसरों के ऊपर हावी हो जाता था लोग कहते हैं कि विजय सिंह जन्म से ही पहलवान है और संसार भर में कोई ऐसा पहलवान नहीं जिसको उसने नहीं हराया हो
कहते हैं कि हर आदमी में कोई ना कोई कमजोरी होती है इस आदमी में भी एक कमजोरी थी जो उसे बहुत ही भद्दे स्थिति में डलवा देती थी


best kahani hindi

उसे सीखी मारने का बहुत शौक था एक दिन बाजार में वह कहीं युवाओं के बीच में बैठा था कई गिलास दूध पीने के बाद उसने अचानक कहां के लोग भूतों से क्यों डरते हैं मैं तो नहीं डरता मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि मैं किसी शक्तिशाली भूत से मिलूं और उसे सबक सिखा दूं


मोरल स्टोरी हिंदी ~ Moral story Hindi Mewati Sapya


उन युवाओं के बीच उसकी एक की प्रशंसा की आशंका और फिर कुछ बड़बड़ाहट से हुई उनमें से एक बोला यदि तुम बहुत ग्रस्त मरुस्थल पर जाओ और रात में अकेले जाओ यात्रा करोगे तो निश्चित रुप से तुम्हारी भूतों से मुलाकात होगी वहां समूचे सथान पर विचित्र चीजें और गुलावटी भरी आवाज सुनी जा सकती हैं यात्रियों को लौट कर उनकी हत्या कर दी जाती है क्या तुम वहां वास्तव में वहां जाना चाहोगे विजय सिंह के मजबूत दिल की धड़कन बंद होने लगी उसने शेखी क्यों मारी haan maine भूतों से ग्रस्त मरुस्थलों के बारे में सुना है उसने उदासीनता से कहा मेरे विचार में यह केवल परियों की कहानी है |


Vijay Singh की सच्ची हिंदी कहानी कमेंट करके मुझे जरूर बताएं आगे मैं आपके लिए और ऐसी कहानी लेकर हाजिर होऊंगा

Friday, March 27, 2020

When I took him I knew it when I was only 14 years old.
दोस्तों यह कहानी जो मैं लिख रही हूं | यह भले ही मेरी नहीं हो पर आज ऐसा ही हमारी हर बहन और मां के साथ हो रहा है | यह कहानी भले ही अमेरिका की हो पर ऐसा हमारे देश में भी अब बहुत हो रहा है | इसी पर देख कर मैं यह पोस्ट लिख रही हूं | 



America)अमरीका में गरीबी, अभाव और शोषण की वजह से हज़ारों बच्चे एक अंधेरी दुनिया में धकेले जा रहे हैं.


यह एक ऐसी दुनिया है जिसके बारे में बहुत अमरीकियों को पता है. लाखों अमरीकी बच्चे हर साल यौन शोषण का शिकार होते हैं.
ऐसा माना जाता है कि हर रात सैकड़ों बच्चे सेक्स के लिए बेचे जाते हैं |



एफ़बीआई का कहना है यौन उत्पीड़न महामारी के स्तर तक फैला हुआ है | पिछले साल एफ़बीआई ने 600 बच्चों को बचाया था.
अमरीका में मेक्सिको, दक्षिण और मध्य अमरीका से बच्चों की तस्करी की जाती है. लेकिन अमरीका में हर रात सेक्स के लिए खरीदे और बेचे जाने वाले ज़्यादातर बच्चे अमरीकी ही हैं |


भयावह दास्तां




जेनी गेन्स
Image captionजेनी गेन्स 14 साल की उम्र में तस्करी का शिकार हो गई थी.

कई औरतों ने हमें अपने जीवन की एक जैसी भयावह दास्तां हमें सुनाई.
शोषण, उत्पीड़न और बचपन से उपेक्षा की शिकार होती आई अपनी ज़िंदगी के बारे में उन्होंने बताया.
कभी-कभी तो उन्हें उन लोगों ने भी शिकार बनाया जिन्हें उन्हें बचाना चाहिए था.
कुछ अच्छे और दयालु लोग और एफ़बीआई जैसे कुछ क़ानूनी संस्थाओं से उन्हें कुछ राहत ज़रूर मिली.
लेकिन जो कहानी हमने उनकी सुनीं वो सिर्फ अमरीका की सबसे काले अध्याय की एक बानगी भर थी.
मीनेसोटा में मैं सेक्स वर्कर्स रह चुकी कई महिलाओं से मिला. इन सभी को ब्रेकिंग फ्री नाम की संस्था से मदद मिल रही थी. इनमें से आधे से ज़्यादा को 18 साल से कम उम्र में सेक्स के लिए बेच दिया गया था. कई 18 से कुछ ही बड़ी थीं.


फ़ायदा





एक महिला ने बताया कि उन्हें उनकी आंटी ने 14 साल की उम्र में खरीदा था.
"उन्होंने मेरी मां को करीब 57 हज़ार रुपए दिए. मुझसे कहा कि मैं शॉपिंग मॉल जा रही हूं."
आंटी उन्हें ड्रग डिलर के घर ले गईं जहां उन्हें ड्रग दिया गया और उनके साथ बालात्कार किया गया.
एक दूसरी महिला बताती हैं कि जब उन्हें घर से निकाला गया तो वे महज 17 साल की थीं.
उनका कहना है, "मैं बहुत कुछ पाना चाहती थी. "
वो कहती हैं, "मैं सेक्स वर्कर के रूप में काम करने लगी. बाद में मैं ज़्यादा पैसे कमाने के लिए Backpage.com पर विज्ञापन के सहारे का इस्तेमाल करने लगी."
एक महिला को महज 14 साल की उम्र में उस आदमी ने अगवा कर लिया गया जिसके बारे में वो सोचती थीं कि वो उन्हें पसंद करता है.
वे दो साल तक घर नहीं लौटीं. 'ब्रेकिंग फ्री' की चर्चा में अहम भूमिका निभाने वाली जेनी गेन्स का कहना है, "कई ऐसे है जो चलाकी से कम उम्र की लड़कियों का फ़ायदा उठाते हैं |



मुश्किल लड़ाई





एक महिला बताती हैं, "मेरे साथ ग़लत करने वाले को पता था कि मैं सिर्फ 14 साल की हूँ, इसके बावजूद मैं उसके सामने 18 की दिखने की कोशिश करती रही."
"जब उसे वाकई में पता चला कि मैं कितनी बड़ी हूं तो वे रुका नहीं. वो मुझे और ज़्यादा चाहने लगा."
एक महिला जो 14 साल की उम्र में पहली बार तस्करी का शिकार हो गई थी. उनका कहना है कि वो वेश्यावृति में वापस नहीं जाना चाहती |



वो कहती हैं, "यह एक बहुत बड़ा घेरा है, आप जैसे आगे बढ़ते हैं आप इसमें फंस जाते हैं. आपको पैसा मिलता है और आप इसके इर्द-गिर्द नाचते रहते हैं. आपको ये सब करते हुए इसे तोड़ना होगा."
यह एक बहुत मुश्किल लड़ाई है | मुख्यपृष्ठहिंदी स्टोरीमेरी ताकत हिन्दी कहानी | hindi kahani |



मेरी ताकत हिन्दी कहानी | hindi kahani

कैसी लगी है  Latest News पोस्ट आप मुझे जरूर बताएं मुझे ट्विटर और फेसबुक जिस ग्राम पर फॉलो भी करें

hindi kahani ~ meri talak मेरी ताकत हिन्दी कहानी, हिंदी स्टोरीज Hindi stories latest story in Hindi, human being, mewati sapya, 





मेरी ताकत meri takat hindi kahani



जापान  के  एक  छोटे  से  कसबे में  रहने  वाले  दस  वर्षीय  ओकायो  को  जूडो  सीखने  का  बहुत  शौक  था . पर  बचपन  में  हुई  एक  दुर्घटना  में  बायाँ  हाथ  कट  जाने  के  कारण  उसके  माता -पिता  उसे  जूडो सीखने  की  आज्ञा  नहीं  देते  थे . पर  अब  वो  बड़ा  हो  रहा  था  और  उसकी  जिद्द  भी  बढती  जा  रही  थी .





 अंततः  माता -पिता  को  झुकना  ही  पड़ा  और  वो  ओकायो  को  नजदीकी  शहर  के  एक  मशहूर मार्शल आर्ट्स   गुरु  के  यहाँ  दाखिला  दिलाने ले  गए .


ऐसी कहानियां के नए वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 गुरु  ने  जब  ओकायो  को  देखा  तो  उन्हें  अचरज  हुआ   कि ,  बिना  बाएँ  हाथ  का  यह  लड़का  भला   जूडो   क्यों  सीखना  चाहता   है ?




उन्होंने  पूछा , “ तुम्हारा  तो  बायाँ   हाथ  ही  नहीं  है  तो  भला  तुम  और  लड़कों  का  मुकाबला  कैसे  करोगे  |  . ये  बताना  तो  आपका  काम  है |  ओकायो  ने  कहा . मैं  तो  बस  इतना  जानता  हूँ  कि  मुझे  सभी  को  हराना  है  और  एक  दिन  खुद  सेंसेई  (मास्टर) बनना  है |



गुरु  उसकी  सीखने  की  दृढ  इच्छा  शक्ति  से  काफी  प्रभावित  हुए  और  बोले |  ठीक  है  मैं  तुम्हे  सीखाऊंगा  लेकिन  एक  शर्त  है | तुम  मेरे  हर  एक  निर्देश  का  पालन  करोगे  और  उसमे  दृढ  विश्वास  रखोगे | 

ओकायो  ने  सहमती  में  गुरु  के  समक्ष  अपना  सर  झुका  दिया .
गुरु  ने एक  साथ लगभग  पचास छात्रों  को  जूडो  सीखना  शुरू  किया . ओकायो  भी  अन्य  लड़कों  की  तरह  सीख  रहा  था . पर  कुछ  दिनों  बाद  उसने  ध्यान  दिया  कि  गुरु  जी  अन्य  लड़कों  को  अलग -अलग  दांव -पेंच  सीखा  रहे  हैं  लेकिन  वह  अभी  भी  उसी  एक  किक  का  अभ्यास  कर  रहा  है  जो  उसने  शुरू  में  सीखी  थी . उससे  रहा  नहीं  गया  और  उसने  गुरु  से  पूछा , गुरु  जी  आप  अन्य  लड़कों  को  नयी -नयी  चीजें  सीखा  रहे  हैं , पर  मैं  अभी  भी  बस  वही  एक  किक  मारने  का  अभ्यास  कर  रहा  हूँ . क्या  मुझे  और  चीजें  नहीं  सीखनी  चाहियें  ?
गुरु  जी  बोले |  तुम्हे  बस  इसी  एक  किक  पर  महारथ  हांसिल  करने  की  आवश्यकता  है |   और वो आगे बढ़ गए  |


ओकायो  को  विस्मय हुआ  पर  उसे  अपने  गुरु  में  पूर्ण  विश्वास  था  और  वह  फिर  अभ्यास  में  जुट  गया .
समय  बीतता  गया  और  देखते -देखते  दो  साल  गुजर  गए , पर  ओकायो  उसी  एक  किक  का  अभ्यास  कर  रहा  था . एक  बार  फिर  ओकायो को चिंता होने लगी और उसने  गुरु  से  कहा  |   क्या  अभी  भी  मैं  बस  यही  करता  रहूँगा  और बाकी सभी  नयी तकनीकों  में  पारंगत  होते  रहेंगे  |



गुरु  जी  बोले |   तुम्हे  मुझमे  यकीन  है  तो  अभ्यास  जारी  रखो  |



मेरे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://m.facebook.com/sakunatbuch/?ref=bookmarks
ओकायो ने गुरु कि आज्ञा का पालन करते हुए  बिना कोई प्रश्न  पूछे अगले  6 साल  तक  उसी  एक  किक  का  अभ्यास  जारी  रखा |



सभी को जूडो  सीखते आठ साल हो चुके थे कि तभी एक  दिन  गुरु जी ने सभी शिष्यों को बुलाया और बोले |  मुझे आपको जो ज्ञान देना था वो मैं दे चुका हूँ और अब गुरुकुल  की परंपरा  के  अनुसार सबसे  अच्छे  शिष्य  का  चुनाव  एक प्रतिस्पर्धा के  माध्यम  से किया जायेगा |  और जो इसमें विजयी होने वाले शिष्य को  “सेंसेई” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा |


 hindi kahani ~ प्रतिस्पर्धा आरम्भ हुई?

गुरु जी ओकायो  को  उसके  पहले  मैच में हिस्सा लेने के लिए आवाज़ दी | 
ओकायो ने लड़ना शुर किया और खुद  को  आश्चर्यचकित  करते  हुए  उसने  अपने  पहले  दो  मैच  बड़ी  आसानी  से  जीत  लिए  |  तीसरा मैच  थोडा कठिन  था |  लेकिन  कुछ  संघर्ष  के  बाद  विरोधी  ने  कुछ  क्षणों  के  लिए  अपना  ध्यान उस पर से हटा दिया |  ओकायो  को  तो  मानो  इसी  मौके  का  इंतज़ार  था  |   उसने  अपनी  अचूक  किक  विरोधी  के  ऊपर  जमा  दी  और  मैच  अपने  नाम  कर  लिया |  अभी  भी  अपनी  सफलता  से  आश्चर्य  में  पड़े  ओकयो  ने  फाइनल  में  अपनी  जगह  बना  ली |



इस  बार  विरोधी  कहीं अधिक  ताकतवर  |  अनुभवी  और विशाल   था . देखकर  ऐसा  लगता  था  कि  ओकायो उसके  सामने एक मिनट भी  टिक नहीं  पायेगा |

मैच  शुरू  हुआ   विरोधी  ओकायो  पर  भारी  पड़ रहा  था |  रेफरी  ने  मैच  रोक  कर  विरोधी  को  विजेता  घोषित  करने  का  प्रस्ताव  रखा |  लेकिन  तभी  गुरु  जी  ने  उसे रोकते हुए कहा , “ नहीं , मैच  पूरा  चलेगा ”





मैच  फिर  से  शुरू  हुआ .
विरोधी  अतिआत्मविश्वास  से  भरा  हुआ   था  और  अब  ओकायो  को कम आंक रहा था |  और इसी  दंभ  में  उसने  एक  भारी  गलती  कर  दी |  उसने  अपना  गार्ड  छोड़  दिया !! ओकयो  ने इसका फायदा उठाते हुए आठ  साल  तक  जिस  किक  की प्रैक्टिस  की  थी  उसे  पूरी  ताकत  और सटीकता  के  साथ  विरोधी  के  ऊपर  जड़  दी |  और  उसे  ज़मीन पर  धराशाई  कर  दिया . उस  किक  में  इतनी शक्ति  थी  की  विरोधी  वहीँ  मुर्छित  हो  गया |  और  ओकायो  को  विजेता  घोषित  कर  दिया  गया  |



मैच  जीतने  के  बाद  ओकायो  ने  गुरु  से  पूछा   ” सेंसेई , भला  मैंने  यह प्रतियोगिता  सिर्फ  एक  मूव  सीख  कर  कैसे  जीत  ली ?



तुम  दो  वजहों  से  जीते  |    गुरु जी  ने  उत्तर  दिया  |   

  1. पहला , तुम  ने जूडो  की  एक  सबसे  कठिन  किक  पर  अपनी इतनी  मास्टरी  कर  ली कि  शायद  ही  इस  दुनिया  में  कोई  और  यह  किक  इतनी  दक्षता   से  मार  पाए | 
  2. और  दूसरा  कि  इस  किक  से  बचने  का  एक  ही  उपाय  है  | और  वह  है  वोरोधी   के  बाएँ  हाथ  को  पकड़कर  उसे  ज़मीन  पर  गिराना | 
ओकायो  समझ चुका था कि आज उसकी  सबसे  बड़ी  कमजोरी  ही  उसकी  सबसे  बड़ी  ताकत बन  चुकी  थी |


 latest story in Hindi ~ human being

मित्रों human being होने का मतलब ही है | imperfect होना | Imperfection अपने आप में बुरी नहीं होती | बुरा होता है हमारा उससे deal करने का तरीका | अगर ओकायो चाहता तो अपने बाएँ हाथ के ना होने का रोना रोकर एक अपाहिज की तरह जीवन बिता सकता था |  लेकिन उसने इस वजह से कभी खुद को हीन नहीं महसूस होने दिया  | 




उसमे  अपने सपने को साकार करने की दृढ इच्छा थी |  और यकीन जानिये जिसके अन्दर यह इच्छा होती है भगवान उसकी मदद के लिए कोई ना कोई गुरु भेज देता है |  ऐसा गुरु जो उसकी सबसे बड़ी कमजोरी को ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बना उसके सपने साकार कर सकता है |

िष्कर्ष 


Featured post

बस मुझे अपना रेशम का धागा ढूंढना है Hindi Kahani

बहुत समय पहले एक समृद्ध राज्य में एक Raja or Vajeer रहते थे। यह केवल शासक और मंत्री का रिश्ता नहीं था, बल्कि दो मित्रों की गहरी ...